फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अब हर रविवार को प्रसूति एवं स्त्री रोगों की स्पैशल ओपीडी निःशुल्क संचालित की जाएगी। इस फ्री ओपीडी में डॉ. निशा मुंजाल अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगी। संडे फ्री ओपीडी का मकसद स्त्री एवं प्रसूति रोगों के बारे में जागरूकता फैलाना है, साथ ही उन्हें विशेषज्ञ परामर्श भी उपलब्ध करवाना है।

डॉ. निशा को प्रसूति व स्त्री रोग सेवाओं में लम्बा तजुर्बा है। उन्होंने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से गायनोकॉलोजी में पढ़ाई करने के बाद वह अपोलो अस्पताल बेंगलोर, जामिया हमदर्द मेडिकल कॉलेज दिल्ली, अपोलो क्रैडल रोयल हॉस्पिटल दिल्ली, स्प्रिंग मीडोज हॉस्पिटल दिल्ली में बतौर विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं। डॉ. निशा को इन्फर्टिलिटी, यानी बांझपन के इलाज में विशेष महारत है। उन्होंने देश के नामी पहलजनी टेस्ट टयूब बेबी सेंटर रायपुर में स्पेशलिस्ट सेवाएं दी हैं। वह गर्भधारण को बढ़ावा देने वाले आप्रेशन जैसे अंडाशय की ड्रिलिंग व सिस्ट निकालने सरीखी सेवाओं में हुनरमंद हैं।

डॉ. निशा को स्त्री रोगों का अत्याधुनिक तकनीक के साथ उपचार का अनुभव हासिल है। वह गर्भाशय की व अंडेदानी रसोली का हर विधि से उपचार करने में माहिर हैं। दूरबीन विधि से इलाज में उन्होंने विशेष विशेषज्ञता अर्जित की है। वहीं गर्भाषय के अंदर की जांच, बिना टांके के गर्भाषय का निकालना, दूरबीन द्वारा गर्भाषय निकालना, वृद्धावस्था के स्त्री रोग, जिसमें बच्चेदानी का बाहर आना व पेशाव रिसाब के लिए षल्य चिकित्सा इत्यादि सेवाओं को प्रदान करने में भी इनकी महारत है। डॉ. मुंजाल प्रसूति और गर्भवस्था से जुडी जटिल समस्याओं के समाधान में सक्षम हैं। हाई रिस्क डिलीवरी के प्रबंधन में भी उन्हें विशेष अनुभव है।

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…