फोर्टिस कांगड़ा में 80 साल के मरीज से निकला 350 ग्राम का प्रोस्टेट

<p>बढ़ती उम्र इलाज में बाधक नहीं हो सकती बशर्ते इलाज करने वाला डॉक्टर अनुभवी हो और चिकित्सा सुविधाएं अत्याधुनिक हों। फोर्टिस कांगड़ा में इन दोनों विशेषताओं की वजह से 80 वर्षीय मरीज के प्रोस्टेट की सर्जरी की गई। इस मरीज के प्रोस्टेट का साइज सामान्य से बहुत बड़ा था, वहीं डायबिटीज और हार्ट की स्थिति भी सामान्य नहीं थी। मरीज की इस चुनौतिपूर्ण स्थिति को देखते हुए अन्य संस्थानों ने उपचार के लिए हाथ खड़े कर दिए थे।</p>

<p>दरअसल, मैक्लोडगंज निवासी 80 वर्षीय डोंदुप कई सालों से प्रोस्टेट की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। प्रोस्टेट के साइज बहुत बढ़ जाने से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसमे पेशाब में रुकावट सबसे बड़ी समस्या थी। चूंकि मरीज की उम्र ज्यादा थी और उन्हें अन्य बीमारियों ने भी जकड़ रखा था, इसलिए मुनासिब इलाज नहीं मिल पा रहा था। मरीज ने जिस अस्पताल में भी इलाज के लिए गुहार लगाई, निराशा ही हाथ लगी। आखिर उन्होंने फोर्टिस कांगड़ा का रुख किया। अस्पताल के यूरोलॉजी स्पेशलिस्ट डॉ अनिल कायस्था ने मरीज का परीक्षण किया तो पाया कि मरीज का प्रोस्टेट बहुत बढ़ चुका है, साथ ही पौना लीटर से आधिक पेशाब यूरिन ब्लैडर में भरा हुआ था।</p>

<p>शरीर के अन्य अंगों खासकर हार्ट की स्थिति भी अनयंत्रित थी। ऐसे में सर्जरी करना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन यही एकमात्र विकल्प भी था। मूत्र रोग उपचार में 40 वर्ष से अधिक का तजुर्बा रखने वाले डॉ कायस्था ने इस चुनौती को स्वीकार किया और सर्जरी करने का निर्णय लिया। उन्होंने एनेस्थीसिया की टीम के साथ सफल सर्जरी को अंजाम दिया। डॉ कायस्थ ने बहुत सधे ऑपरेशन की प्रक्रिया में 330 ग्राम प्रोस्टेट निकाल दिया। प्रोस्टेट का ये साइज सामान्य अकार से बहुत अधिक माना जाता है और इस साइज का प्रोस्टेट अकसर मरीजों में नहीं होता है। सामान्यता प्रोस्टेट का साइज 100 से 120 ग्राम के बीच होता है।</p>

<p>इस सम्बन्ध में डॉ अनिल कायस्था ने कहा इस तरह के प्रोस्टेट की सर्जरी करना जटिल कार्य होता है, खासकर जब मरीज की उम्र ज्यादा और वह अन्य बीमारियों से भी पीड़ित होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सर्जरी को अंजाम देने में फोर्टिस कांगड़ा पूरी तरह से निपुण है। उन्होंने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा का यूरोलॉजी विभाग मूत्र रोगों की हर चुनौती से निपटने में सक्षम है।</p>

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

4 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

4 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

4 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

4 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

4 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

4 hours ago