Follow Us:

जाने कैसे आंवले का जूस वज़न कम करने के लिए है फायदेमंद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

अक्सर बढ़ते वज़न से कई लोग परेशान रहते हैं। आए दिन वो इसको कम करने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते रहते हैं। वज़न कम करने के लिए डाइटिंग, वर्कआउट और डाइट प्लान जैसी कई चीज़ों को अपनाते हैं। जब लोगों का अधिक वजन हो जाता है तो वह इसलिए परेशआन रहते हैं क्योंकि इससे मोटापा हृदय रोग या फिर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा भी बढ़ जाता है। तो इस परेशानी से निजात पाने के लिए यदि आप आंवले का जूस अपनी डाइट में शामित कर लें तो आपकी समस्या को हल करने में  मददगार साबित हो सकता है। यह बहुत ही अच्छा विकल्प है क्योंकि इसका कोई साइड़ इफेक्ट भी नहीं है। यदि आप भी चाहते हैं कि आपका वज़न भी कम हो तो इसे जरुर अपनाएं।

डिटॉक्स करता है
आंवले का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है जिससे वज़न कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा इसमें विटामिन, प्रोटीन और फॉस्फोरस होता है जो शरीर में एकस्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है।

भूख को नियंत्रित करना
आंवले के जूस में फाइबर उच्च मात्रा में होता है जो भूख को कंट्रोल करता है। साथ हा साथ पेट को भी साफ और लंबे समय कर सही रखता है। इसके अलावा आप इसका जूस पीते हैं तो फैट भी इकट्ठा नहीं होता है।

मेटाबॉलिज्म को और तेज़ करता है
आंवले के जूस मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है जिससे कैलोरी और फैट खत्म होता है और वज़न कंट्रोल में रहतै है। यह शरीर की सूजन को भी कम करता है।