लाइफस्टाइल

गर्मियों में पुदीने का सेवन करने के होते हैं कई फायदे, आप भी जानिये…

गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में लोग ठंडी ठंडी चीज़ें खाना पसंद कर रहे हैं। रोजाना खान पान की चीज़ों में कई ऐसी चीज़ें होती हैं जिनकी तासीर ठंडी होती है और उन्हें गर्मियों में खाने के कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में एक पुदीना… पुदीना एक ऐसा पौधा है, जिसका उपयोग भारतीय रसोईघरों में मुख्य रूप से चटनी के रूप में किया जाता है। यह भोजन को पचाने में तो कारगर है ही, पेट में होने वाले काफी रोगों के उपचार में भी उपयोगी साबित होता है। पुदीने के पत्तों का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका अधिक सेवन गुर्दे और आंतों के लिए नुकसानदेह साबित होता है।

गर्मियों में पुदीने की चटनी का सेवन अधिक किया जाता है। पुदीने का सेवन करने से शरीर ठंडा और मन शांत रहता है। कहा जाता है कि पुदीने में कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें मेंथोल, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मैंगनीज, विटामिन सी, विटामिन-ए, रिबोफ्लेविन, आयरन, वसा और कॉपर आदि पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीवायरल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। ये कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने का काम करता है। आइये जानते हैं इसे खाने के कुछ फायदे…

पेट की समस्या दूर करता है पुदीना– गर्मियों में पुदीने का सेवन पेट के रोग ठीक करता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद और एक चम्मच पुदीने के रस और गुनगुने पानी मिलाकर पी सकते हैं। इससे पेट को काफी आराम मिलता है। बदहजमी और पेट दर्द के लिए आप पुदीने को उबालकर शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

खांसी और बुखार में मददगार- अगर आपको खांसी और बुखार की शिकायत है तो काली मीर्च, काले नमक और पुदीने के रस से चाय तैयार कर सकते हैं। इससे जुकाम, खांसी और बुखार में आराम मिलती है। इसके अलावा पुदीने की पत्तियों का लेप बनाकर आप माथे पर भी लगा सकते हैं। इससे सिर दर्द में तुरंत आराम मिलता है।

हैजा रोग से राहत दिलाने में मददगार- अगर आप हैजा रोग से पीड़ित हैं तो पुदीने के रस, नींबू के रस, प्याज के रस और सेंधा नमक को मिलाकर सेवन कर सकते हैं। ये लाभदायक होता है।

मांसपेशियों के दर्द में फायदेमंद- अगर आपकी मांसपेशियों में दर्द है तो पुदीने का तेल मांसपेशियों के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये मांसपेशियों के दर्द को कम करता है। आप इस तेल से मालिश कर सकते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद- पुदीने के तेल का इस्तेमाल आप बाल बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। ये सिर की त्वचा के पी.एच लेवल को संतुलित करता है। ये रुसी की समस्या को दूर करने के लिए भी मददगार है।

Manish Koul

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

7 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

7 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

7 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

7 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

10 hours ago