क्राइम/हादसा

कार हादसे में कांगड़ा के युवक की मौत, कार में सवार होकर जा रहे थे 7 दोस्त

मंडी के जोगिंदरनगर स्यूरी मंदिर के नजदीक कार लुड़कने से 21 साल के लक्की नाम के युवक की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल दो युवक 22 वर्षीय विशाल और 20 वर्षीय बसंत को टांडा मेडिकल के लिये रेफर कर दिया है। इसके अलावा विजय कुमार(23), अश्वनी कुमार(20), अर्जुन(18), विक्की(20) को हल्की चोटें आई है। गाड़ी में मृतक समेत 7 लोग सवार थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये घटना शनिवार देर रात करीब 11:30 की है। जब ये लोग स्यूरी मंदिर के पास बने टॉवर के पास से वापस आ रहे थे तो गाड़ी तेज रफतार में होने के कारण पैरापिट तोड़ते हुए नीचे लुड़क गई, जिसमें लक्की की मौत हो गई। मृतक लक्की पुत्र नागराज कांगड़ा जिला के मयोट गांव को रहने वाला बताया गया है और मूलथान तहसील कार्यालय में कार्यरत था। मामले की पुष्टि एसएचओ जोगिंदरनगर प्रीतम जरियाल ने की है।

Manish Koul

Recent Posts

खेल छात्रावास में प्रवेश के लिए 6 मई से आयोजित होंगे खेल ट्रायल

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि खेल छात्रावास…

2 hours ago

सुंदरनगर में नए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगी एबीवीपी

लोकतन्त्र के सबसे बड़े पर्व मतदान में युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने…

2 hours ago

HPBOSE की 12वीं परीक्षा के परिणाम में बेटियों का दबदबा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित कर…

2 hours ago

बारिश-बर्फबारी से 6 हजार सैलानी फंसे, गेहूं की फसल भी हुई तर.

हिमाचल प्रदेश में 29 APRIL को हुई बारिश ने जहां मैदानी इलाकों में गेहूं की…

2 hours ago

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी का भाजपा पर निशाना

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी का भाजपा पर निशाना, बोले : भाजपा ने पहले…

3 hours ago

घणाहटी की भावना ने बारहवीं के परीक्षा परिणाम में हासिल किया दसवां रैंक

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. हर…

4 hours ago