लाइफस्टाइल

बियर के साथ न करें इन चीज़ों का सेवन, हो सकता है शारीरिक नुकसान!

आज के दौर में बियर पीना एक आम बात हो चुकी है। बियर आज के ज़माने में हमें कई छुटपुट बीमारियों से भी बचाती है लेकिन इसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए भारी भी पड़ सकता है। आजकल कोई भी पार्टी बियर के बिना पूरी नहीं मानी जाती है क्योंकि इसमें बाकी ऐल्कोहॉल से कम नशा होता है। अक्सर देखा जाता है कि अधिकतर लोग बियर के साथ कुछ भी खा-पी लेते हैं। लेकिन कुछ एक चीज़ें आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं।

ऐसा माना जाता है कि बियर के साथ इस तरह की मसालेदार चीजों के सेवन टेस्ट और आनंद ज्यादा बढ़ जाते हैं। बेशक यह बात सही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बियर के साथ इस तरह की मसालेदार चीजों का सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ये कुछ एक चीज़ें है जो बियर के साथ नहीं खानी चाहिए।

  • ब्रेड या ब्रेड से बनी चीजें- यदि आप बियर पीने के बाद पेट को फूला हुआ महसूस नहीं करना चाहते हैं, तो आपको इसके साथ ब्रेड से बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों चीजों में यीस्ट होता है और आपका पेट इतनी अधिक मात्रा में यीस्ट को एक साथ पचा नहीं पाता है। इस आपको पाचन संबंधी समस्या या कैंडिडा बढ़ने की समस्या हो सकती है।
  • डार्क चॉकलेट– डार्क चॉकलेट के सेहत के लिए अपने अलग फायदे हैं लेकिन इसे बियर के साथ लेने से समस्या खड़ी हो सकती है। अन्य अम्लीय खाद्य पदार्थों की तरह, चॉकलेट में कैफीन, फैट और कोको होता है। बियर के साथ इसे खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुडी समस्याएं हो सकती हैं
  • मसालेदार चीजें- बियर के साथ मसालेदार चीजों का सेवन आपको आनंद दे सकता है, लेकिन यह सेहत के साथ खिलवाड़ भी कर सकता है। मसालेदार चीजों में कैप्साइसिन होता है, जो पेट में जलन और अन्य समस्याएं पैदा कर सकता है। इस कॉम्बिनेशन से किसी भी सूरत में बचें।
  • नमकीन के साथ बियर न पिएं– बहुत से लोग बियर के साथ नमकीन, मूंगफली, ड्राई फ्रूट या अन्य तरह की नमकीन खाना पसंद करते हैं। इन चीजों में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जिससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, इस कॉम्बिनेशन से आपको एडिमा और ब्लड प्रेशर का जोखिम भी बढ़ सकता है।

Note: मीडिया रिपोर्ट पर आधारित

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

1 hour ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

2 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago