Categories: ओपिनियन

साल 2018 में हिमाचल में बदल गई कांग्रेस-बीजेपी की मूल सियासत

<p>साल 2018 में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, सांसद शांता कुमार, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल तीन ऐसे चेहरे प्रदेश में रहे जिनके बिना राजनैतिक कदमताल पूरी तरह एक तरह से ख़त्म मानी जाती थी। वहीं, सतपाल सत्ती, सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे नेता कहीं ना कहीं अपनी संगठनात्मक गतिविधि के लिए इन नेताओं की तरफ देखते थे। वहीं, जीएस बाली, जगत प्रकाश नड्डा जैसे चेहरे भी रहे जो अपनी अपनी पार्टियों के भीतर तेजी से समीकरण बदलने वाले नेता के रूप में निकल कर सामने आए हैं।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए साल 2018 में&nbsp; 92 साल के पंडित सुखराम अभी भी चुनौती बने नज़र आ रहें हैं । वहीं, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ,पूर्व मंत्री गुलाब सिंह की राजनीतिक कुशलता भी पूरा साल जयराम को स्तिथि पर कड़ी नज़र रखने पर मजबूर करती रही। सांसद राम सवरूप शर्मा का नाम स्पष्ट तौर पर उमीदवार के रूप में घोषित करना भी मंडी में जयराम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहा।</p>

<p>साल 2018 में वीरभद्र सिंह और सुक्खू में तालमेल तो नहीं बना लेकिन, एक तरफ साल का अंत पूरा होते जरूर नज़र आया। कांग्रेस की 3 राज्यों में विधानसभा में जीत&nbsp; कांग्रेस को कुछ रहत जरूर मिली है। वहीं, लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के लिए वीरभद्र सिंह की 2018 के अंत तक चुप्पी कहीं ना कहीं बड़ी परेशानी का कारण भी हो सकती है। साल के अंत में वीरभद्र का मंडी से चुनाव लड़ने को हामी भरना भी बीजेपी के जहां सोचने पर मजबूर करने वाली स्थिति कर गया। वहीं, कांग्रेस के लिए मंडी में संजीवनी का काम कर गया।</p>

<p>इन सबके बीच प्रेम कुमार धूमल की भूमिका पूरा साल चुप्पी साधे रही लेकिन साल का अंत होते होते ही उनकी सक्रियता एक बार फिर नई पीड़ी को ये जताने मैं कामयाब रही की &#39;टाइगर अभी भी जिन्दा&#39; है। अब देखना ये है कि नए साल में बीजेपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की राजनीति पार्टियों और युवाओं को क्या दिशा देगी। क्योंकि प्रदेश में 2019 का चुनाव जहां बीजेपी के लिए इज्जत बचाने वाला होगा। वहीं, कांग्रेस को अपनी &nbsp;स्थिति को सुधारने का बड़ा मौका टिकट वितरण कर सकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

10 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

11 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

11 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

11 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

14 hours ago