शिमला की कैथू जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, निगला फिनाइल

<p>शिमला की कैथू जेल में एक कैदी ने आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बैरक को साफ करने के लिए जेल स्टाफ की ओर से दिए गए फिनाइल को कैदी ने निगल लिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जेल स्टाफ ने कैदी के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश करने की शिकायत दे दी है। बालूगंज थाना पुलिस ने कैदी राजेन्द्र उर्फ अजय (26) निवासी जुब्बल के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।</p>

<p>आत्महत्या का प्रयास करने वाले इस कैदी को एक हफ्ता पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर कैथू लाई थी। दरअसल बीते 9 दिसम्बर को कार चोरी के केस में जुब्बल की सीजीएम कोर्ट ने उसे 2 साल की सज़ा सुनाई थी। पुलिस के 2 कोंस्टेबल उसे HRTC की बस से शिमला के कंडा जेल ला रहे थे। शाम के वक्त बस जलपान के लिए छैला नामक स्थान पर रुकी, तो राजेन्द्र लघुशंका के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।</p>

<p>17 दिन बाद वह चिडग़ांव इलाके में गिरफ्त में आया था। वहां वह नशे की हालत में एक महिला से उलझ गया था और उसने महिला के ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। इसे लेकर चिडग़ांव पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।</p>

<p>डीएसपी हेड क्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि कैदी ने कल फिनाइल निगल लिया था। इससे उसकी तबियत खराब हुई और उसे आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है। इस संदर्भ में उसके खिलाफ आत्महत्या की कोशिश करने पर आईपीसी की धारा 309 में केस दर्ज किया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

‘चुनाव डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को विशेष मतदाता सुविधा केंद्रों पर मतदान की सुविधा’

चुनाव डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को विशेष मतदाता सुविधा केंद्रों पर मतदान की सुविधा :…

50 mins ago

हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री रहते भी नहीं रखा पक्ष, नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकाम…

55 mins ago

जून माह के अंत में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली: DC

जून माह के अंत में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली: डीसी भर्ती की तैयारियों को…

58 mins ago

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विभिन्न स्टार्टअप के माध्यम से राज्य के युवाओं…

17 hours ago

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया कार्यशाला का आयोजन

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा आपदारोधी अवसंरचना गठबंधन और एशियाई आपदा तैयारी केंद्र…

17 hours ago

रणनीति के तहत भाजपा का काडर ख़त्म कर रहे जयरामः चंद्रशेखर

शिमला: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष…

17 hours ago