Categories: ओपिनियन

सचिवालय की गलियां सूनी, 18 दिसंबर को लौटेगी रौनक

<p>हिमाचल विधानसभा चुनाव के बाद से हिमाचल प्रदेश सचिवालय&nbsp; सूना नज़र आ रहा है। सचिवालय में हर रोज जो भीड़ देखने को मिलती थी वहां आजकल सन्नाटा छाया हुआ है। ये भीड़ मुख्यमंन्त्री से लेकर मंत्रियों के मिलने की होती थी। कामकाज के लिए मंत्रियों से लेकर अफसरों के कार्यालयों में खूब रौनक देखने को मिलती थी।</p>

<p>मन्त्री अपनी शान दिखाते थे तो सन्तरी रौब झाड़ते नजर आते थे। लेकिन अब सचिवालय में ऐसा कुछ नही है। कभी कभार एक आध मंत्री सचिवालय पहुंचता भी है तो उससे कार्यालय में कोई नही फटकता है। कोई आये भी क्यों मंत्रियों के पास काम करने की पावर जो नही है। सचिवालय में तैनात कर्मचारी भी लंबी आचार सहिंता का खूब आंनद उठा रहे हैं। कुछ कर्मचारी तो ये कहते भी सुने गए कि साल में एक आध बार आचार सहिंता जरूर लगनी चाहिए। ताकि आराम फरमाने का मौका मिल सके।</p>

<p><br />
उधर, परिणाम आने से पहले अफसर अभी असमंजस की स्थिति में हैं&nbsp; किस तरफ जाएं , हाँ इतना जरूर है जो अफसर मौजदा सरकार से नाराज़ रहे वे तो विपक्ष के नेताओं के ऊपर डोरे डालने लग गए है। कुछ अफसरों ने तो अंदरखाते अपनी सेटिंग भी कर ली है। जिन अफसरों ने मौजूदा सरकार में मजे किए वे काँग्रेस के रिपीट होने की उम्मीद में बैठे है कि सरकार दौबारा बन जाए तो मज़ा आ जाए। लेकिन क्या करें 18 दिसंबर का तो इंतज़ार करना ही पड़ेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

57 mins ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago