ओपिनियन

तो क्या 2022 के चुनावों में भाजपा को होगा पॉलिटिकल लॉस? जयराम ही रहेंगे CM चेहरा

तो क्या 2022 के हिमाचल चुनावों में भाजपा को होगा पॉलिटिकल लॉस? क्या चौका लगाने के बाद पार्टी छक्का लगाने से चूकेगी? ये सवाल इसलिए चर्चा का विषय बन जाते हैं क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मौजूदा मुख्यमंत्री के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ने और उन्हीं के दोबारा सीएम कैंडिडेट होने का ऐलान कर दिया है। उनके ऐलान से जहां सवा चार सालों से नाराज चल रहा भाजपा का एक धड़ा और भी निराश हो चुका है तो वहीं संगठनात्मक स्तर और पार्टी के कई जमीनी खिलाड़ी-कार्यकर्ता भी खफा हो चुके हैं।

चूंकि, जयराम ठाकुर ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे तो ऐसे में उन्हें पसंद न करने वाले भाजपाई आने वाले चुनावों में कोई बड़ा खेल कर सकते हैं। इसके साथ ही भाजपा का एक धड़ा तो पहले ही चुनाव में अलग काम करने वाला है क्योंकि वे जयराम ठाकुर की जगह किसी और को मुख्यमंत्री के पद पर देखता है। ऐसे में आने वाले चुनावों के मद्देनज़र ये कहना ग़लत नहीं होगा कि क्या मिशन रिपीट के सपने देख रही भाजपा को हिमाचल में पॉलिटिक्ल लॉस तो नहीं होगा?

जयराम ठाकुर को पसंद नहीं करते कुछ भाजपाई!

इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रदेश भर में ऐसे भाजपा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं जो खुद मुख्यमंत्री पद पर जयराम ठाकुर को पसंद नहीं करते। एक धड़ा तो पहले ही उनसे निराश है लेकिन धड़े से अलग भी कार्यकर्ता उन्हें मुख्यमंत्री नहीं देखना चाहते। यहां तक कि कई नेताओं की भी मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद जयराम ठाकुर नहीं है लेकिन हाईकमान के आदेशों पर कोई खुल कर बोलने को तैयार नहीं। अब जब आप के वरिष्ठ नेता ने अनुराग ठाकुर के नाम से मुख्यमंत्री के नाम सियासी राग छेड़ा तो इन भाजपाईयों को जरूर कुछ उम्मीद जगी थी। लेकिन नड्डा ने उनकी इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

चौका के बाद छक्का लगाना होगा संभव?

अगर भाजपा के अंदरखाने ऐसा ही हुआ तो भाजपा के लिए हिमाचल फतह करना नामुमकिन हो जाएगा। वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बेशक़ दोहरे मन से ही सही लेकिन हिमाचल और गुजरात फतह करने के साथ चुनावी जीत का छक्का लगाने की बात कह चुके हैं। लेकिन क्या जयराम ठाकुर के नाम पर हिमाचल फतह करना अनुराग ठाकुर के बयान को झूठा साबित कर जाएगा?

उपचुनाव में हाई लेवल गुटबाजी

इससे पहले हिमाचल में हुए चार उपचुनावों में भी भाजपा की गुटबाजी सरेआम देखने को मिली थी। फतेहपुर से लेकर जुब्बल कोटखाई तक पार्टी में कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं ने गुटबाजी को हवा दी। आखिर में आलम ये रहा कि भाजपा की चारों सीटों पर हार हुई। मंडी में भी लोकसभा चुनाव के दौरान लोगों ने नोटा को ज्यादा मारा जो दर्शाता है कि लोग मुख्यमंत्री को उन्हीं के जिला में अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दे रहे।

Manish Koul

Recent Posts

उत्तराखंड में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल

उत्तराखंड में एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे पिकअप में सवार हिमाचल के तीन लोगों…

14 mins ago

मीनाक्षी लेखी के बहाने भाजपा राष्ट्रीय नेताओं को नरेश चौहान की नसीहत

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में चुनाव होना है. चुनाव की अधिसूचना जारी…

20 mins ago

कुल्लू, मण्डी, शिमला व किन्नौर जिला के 7 मतदान केन्द्रों को स्थानांतरित करने की अनुमति

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारत चुनाव आयोग ने कुल्लू, मण्डी, शिमला…

3 hours ago

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद: CM

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद: मुख्यमंत्री -भाजपा सांसद…

3 hours ago

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है: जयराम ठाकुर

बद्दी में वसूला जा रहा है गुण्डा टैक्स, पलायन कर रहे उद्योग, चरम पर भ्रष्टाचार…

3 hours ago

धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं बनते जयरामः कांग्रेस

एक्सीडेंट्ल चीफ़ मिनिस्टर थे जयराम ठाकुरः कांग्रेस  धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं…

4 hours ago