Categories: ओपिनियन

सरकार में संघ का दखल कितना सच, क्या बीजेपी कार्यकर्ता दरकिनार होकर चुपचाप देख रहे तमाशा?

कहते हैं कि सियासत में कब कहां क्या हो जाए पता ही नहीं चलता। सुजानपुर सीट से प्रेम कुमार धूमल क्या हारे हिमाचल की राजनीति ही पलट गई। बड़ी उम्मीदों के साथ प्रदेश को जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल में बड़े अरमान लिए  मुख्यमंत्री के रूप में जय राम ठाकुर को स्वीकार तो कर लिया। लेकिन, अब बीजेपी कार्यकर्ता अपने आप को ठगे से महसूस करने लगे हैं। जो बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के लिए मरने मारने को तैयार थे आज वह कह रहे हैं कि उनकी सरकार में कोई नहीं सुन रहा है और उनके कोई काम नहीं हो रहे हैं। जो उम्मीदें उनको नई सरकार से थी वह टूटती नज़र आ रही हैं।

सरकार पर आरोप तो ये भी है कि यहां संघ हावी हो गया है। जब तक प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंन्त्री रहे उन्होंने संघ को कभी अपने ऊपर हावी नही होने दिया। लेकिन, नई सरकार बनते ही सरकार पर भगवाकरण के आरोप लग रहे हैं। सियासी गलियारों में तो चर्चा ये भी है कि कांग्रेसी लोगों के ही काम हो रहे हैं जिन बीजेपी के लोगों ने दिन रात चुनावों में पसीना बहाया उनको कोई नहीं पूछ रहा है। बीजेपी खेमों में बंटती नज़र आ रही है। मुख्यमंत्री ने समय रहते यदि परिस्थितियों को नही संभाला तो हालात बिगड़ सकते हैं जिनका सीधा असर 2019 के चुनाव पर पड़ सकता है।

क्या नाचने वाले मुख्यमंत्री बनते जा रहे हैं जय राम ठाकुर, कौन नचा रहा है?

कुछ चापलूस लोग सचिवालय में लगातार मुख्यमंत्री को घेरे हुए हैं।  वैसे तो मुख्यमंत्री की छवि पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है लेकिन, ये भी कोई नहीं कह रहा है कि मुख्यमंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। क्योंकि पिछले चार माह में ऐसा कोई बड़ा फैसला अभी तक सरकार ने नहीं लिया है जिससे लगे कि सरकार जनता के लिए काम कर रही है।

अब तो लोग ये भी कहते हुए सुने जा रहे हैं कि जय राम ठाकुर नाचने वाले मुख्यमंत्री बनते जा रहे हैं जहां भी उन्हें मौका मिलता है नाचने से नहीं चूकते। अब उनको पार्टी के कौन-कौन नेता नचा रहे हैं चर्चाओं का बाजार ऐसी बातों को लेकर भी खूब गर्म है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

7 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

8 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

8 hours ago