मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एक दिवसीय बद्दी दौरा आज

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को दून विस क्षेत्र के बद्दी में एकदिवसीय दौर पर आएंगे, इस दौरान वह करोड़ों की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जयराम ठाकुर दून विधानसभा क्षेत्र के बरोटीवाला में सुबह 9.40 बजे बरोटीवाला हेलीपैड का लोकार्पण करेंगे।</p>

<p>मुख्यमंत्री सुबह 9.55 बजे नालागढ़ उपमंडल की बद्दी तहसील की ग्राम पंचायत मंधाला में बग्गुवाला पुल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जयराम ठाकुर सुबह 10.30 बजे लॉरियल इंडस्ट्रियल हाउस के समीप दसोड़ा माजरा में कुंजाहल के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे।</p>

<p>इसके बाद मुख्यमंत्री 11.10 बजे बलद खड्ड पर निर्मित किए जाने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे। जयराम ठाकुर 11.50 बजे चनाल माजरा में मानपुरा खड्ड पर हरिजन बस्ती चनाल माजरा के लिए निर्मित किए जाने वाले पुल की आधारशिला भी रखेंगे।</p>

<p>मुख्यमंत्री इसी दिन दोपहर 12.35 बजे सन सिटी रोड बद्दी पर निमंत्रण रिजॉर्ट में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे एवं एक जनसभा को संबोधित करेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

58 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

2 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago