Categories: ओपिनियन

क्या दो दिग्गजों के निधन के बाद केंद्र में अनुराग की पकड़ पर पड़ेगा असर !

अगस्त महीना बीजेपी के लिए शोकगुल रहा है जिसका कारण 2 बड़े चेहरे इस दुनिया को अलविदा कह गए। पहले सुषमा स्वराज और फिर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली। दोनों ही पूर्व मंत्रियों का हिमाचल के युवा नेता अनुराग ठाकुर पर गहरा असर रहा है और यही कारण है कि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर पूरी तरह इस दौरान इनके परिवारों के साथ खड़े नज़र आये।

सांसद अनुराग ठाकुर इस बार राज्य मंत्री बने तो उन्हें विशेष रूप से वित्त विभाग दिया गया और माना ये भी जाता है कि अरुण जेटली के साथ उनके निजी सम्बन्ध इसमें बहुत काम आये। अनुराग भी वित्त विभाग मिलने पर आश्वस्त इसलिए रहे क्योंकि उन्हें इस बार में अपने वऱिष्ठ नेता अरुण जेटली का पूरा साथ मिलना तय था।

अब अरुण जेटली नहीं रहे ऐसे में राजनीतिक रूप से अनुराग ठाकुर को सबसे बड़ा नुकसान माना जा सकता है।

वहीं, अगर यहां सुषमा स्वराज की बार करें तो अनुराग की तिरंगा यात्रा में सुषमा स्वराज की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही थी। वहीं तिरंगा यात्रा अनुराग ठाकुर को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में भी अहम भूमिका रही थी।

उस समय भी अनुराग ठाकुर हमीरपुर लोकसभा से सांसद थे और साथ ही युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। मोर्चे में जोश भरने के लिए सुषमा स्वराज अनुराग के साथ ना सिर्फ खड़ी रही बल्कि उन्होंने अनुराग ठाकुर की इस तिरंगा यात्रा की खूब चर्चा भी की थी।

तिरंगा यात्रा जब निर्णायक रूप से जम्मू में प्रवेश करने वाली थी उस समय इन दोनों बड़े नेताओं ने अनुराग के साथ कमान संभाली और एक राजनीतिक पहचान अनुराग को राष्ट्रीय सत्तर  पर दिलवाने में कामयाब भी रहे थे। इसलिए कहा जा सकता है कि इन दोनों नेताओं के जाने से अनुराग ठाकुर को निजी के साथ राजनीतिक नुकसान भी हुआ है।

अनुराग के सहयोगी बतातें हैं कि जेटली जब एम्स में भर्ती थे उस समय पल पल की जानकारी उनकी सेहत को लेकर उनके पास रहती थी और कहीं ना कहीं उनका ये जुड़ाव ही था उन्हें इस तरह से चिंतित किए हुए था।

Samachar First

Recent Posts

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

8 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

8 hours ago

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…

8 hours ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

8 hours ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

9 hours ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

17 hours ago