लोकसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, 13 नेताओं ने भेजा इस्तीफा

<p>लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद से कांग्रेस में एक के बाद एक इस्तीफों की पेशकश का दौर चल रहा है। पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की और अब राज्य प्रदेश प्रभारी इस्तीफा ऑफर कर रहे हैं। अब तक विभिन्न प्रदेशों के 13 वरिष्ठ नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष के पास भेज दिया है।</p>

<p>सोमवार को पंजाब की गुरदासपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सनी देओल से सुनील जाखड़ ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पंजाब कांग्रेस प्रमुख के तौर पर अपना इस्तीफा भेजा। जाखड़ के एक सहयोगी ने कहा, &lsquo;&lsquo;उन्होंने परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद राहुल जी को अपना इस्तीफा भेज दिया था।&rsquo;&rsquo;</p>

<p>महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने चुनाव नतीजों के अगले ही दिन प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश की। महाराष्ट्र में इस बार कांग्रेस का एनसीपी से गठबंधन था, लेकिन फिर भी कांग्रेस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। कांग्रेस महाराष्ट्र में महज एक सीट जीत सकी, जबकी उसकी सहयोगी एनसीपी ने चार सीटें जीतीं। महाराष्ट्र में इस बार एनडीए गठबंधन ने सूबे की 48 में से 41 सीटें झटक लीं। &nbsp;</p>

<p>जाखड़ से पहले पहले राज बब्बर और कमलनाथ ने भी नैतिक जिम्मेदारी कहते हुए इस्तीफा देने की बात कही थी। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

2 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

7 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

7 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

8 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

9 hours ago