BJP कार्यसमिति की बैठक में लाए गए 2 प्रस्ताव, मुख्यमंत्री ने किया मिशन रिपीटा का दावा

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में दो राजनीतिक प्रस्ताव लाए गए जिसमें प्रथम प्रस्ताव केंद्र की उपलब्धियों को लेकर मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्ताव का अनुमोदन प्रदेश सचिव पायल वैद्य एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री द्वारा किया गया।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 2022 के लिए सभी नेताओं ने हौसला जताया है। चर्चा के बाद योजना तैयार हुई है जिसके लिए सरकार औऱ संगठन काम करेंगे। 2022 में भाजपा मिशन रिपीट करेगी। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय कांग्रेस में मचे घमासान पर भी बयान दिया औऱ  कहा कि कांग्रेस एक ही परिवार के पीछे चलता रहेगा। ऊना से विधायक के इस्तीफे की ख़बर पर उन्होंने कहा कि ये साफ तौर पर ग़लत है। ऐसी कोई बात नहीं हुई। आगामी 7 सितंबर को सत्र शुरू होने जा रहा है। उम्मीद रहेगी की सभी के सवालों के जवाब दिए जाएं। अगर विपक्ष अपनी योजनाएं बना रहा है तो उसके भी माकूल जवाब दिए जाएंगे।

वर्चुअल माध्यम से कार्यसमिति की बैठक में जुड़े भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके कोविड-19 के संकट काल में अच्छे कामों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज तक सिर्फ गरीबों को चुनाव के समय याद किया जाता था पर जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से गरीबों के लिए सैकड़ों योजनाएं बनाई जा रही है। केंद्र सरकार ने 40 करोड़ जनधन खाते खोले जो की ऐतिहासिक है और यह सिर्फ संख्या दिखाने के लिए नहीं खोले गए हैं पर एक बड़ी क्रांति को पैदा करने के लिए खोले गए थे। अब इन खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से करोड़ों रुपए आ रहे हैं।

उन्होंने कहा की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर भारत ने दुनिया में मिसाल कायम की है । आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तीसरा देश है जो अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए दूसरे देशों में सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। कोविड-19 के संकट काल में केंद्र सरकार ने बेहतरीन काम किया है। केंद्र सरकार ने एक बड़ी व्यवस्था देश में खड़ी की है जहां पहले पूरे देश में एक वायरोलॉजी का लाभ हुआ करता था आज पूरे देश में 1500 से ज्यादा ऐसे लैब हैं जहां पहले 300 टेस्ट हुआ करते थे आज 900000 टेस्ट हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश परम वैभव की ओर बढ़ रहा है और भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने की तारीफ

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कोरोना महामारी में देश और प्रदेश की स्थिति बहुत बेहतर है। कोविड-19 वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है पर भारत की स्थिति बाकी देशों से बेहतर है। पिछले 6 सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार की स्पष्ट नीति साफ नीयत और निर्णायक नेतृत्व का परिणाम है कि देश के गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में हम आगे बढ़े हैं। पिछले दिनों गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से हुई झड़प में हमारे सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था। केंद्र में मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व होने के कारण चीन को हमारी सीमा से पीछे हटना पड़ा। 500 वर्षों तक लाखों हिंदुओं के बलिदान के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, यह केन्द्र की मोदी सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है। साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री के भी तारिफों के पुल बांधे गए।

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

8 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

8 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

8 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

9 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

13 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

14 hours ago