राष्ट्रीय महिला मोर्चा के अधिवेशन में भाग लेने के लिए प्रदेश की 250 महिलाएं पहुंची गुजरात

<p>राष्ट्रीय महिला मोर्चा का 3 दिन का अधिवेशन आज शुक्रवार से अहमदाबाद में शुरू होने जा रहा है। इस अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने जा रहा है। प्रदेश भर से करीब 250 महिलाएं इस अधिवेशन में हिस्सा लेने गुजरात के अहमदाबाद गई हुई हैं।</p>

<p>महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने बताया कि अधिवेशन आने वाले लोकसभा चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और हिमाचल की महिलाओं में भी अधिवेशन को लेकर खासा जोश है। यही कारण है कि महिलाओं ने अपने आप इस अधिवेशन में जाने के लिए प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा की एेसा पहली बार हो रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में महिला मोर्चा प्रदेश से बाहर अधिवेशन को अटेंड करने के लिए जा रहा है।</p>

<p>इंदु गोस्वामी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी, क्योंकि महिलाएं भारत की आधी आबादी का नेतृत्व करती हैं और इसीलिए इस अधिवेशन को चुनावों की दृष्टि से भी देखा जा रहा है। पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ इस अधिवेशन में कांग्रेस की नितियों और कांग्रेस के दुष्प्रचार से महिलाओं को किस तरह से बचाया जाए इस बारे में चर्चा की जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago