पॉलिटिक्स

मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही ‘AAP’, 2022 में कांग्रेस बनाएगी सरकार: आशा कुमारी

पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता पर काबिज होने के बाद अब हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी सत्ता में होने के दावे कर रही है। वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और विधायक आशा कुमारी ने इन दावों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने करार दिया है।

आशा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में मजबूत स्थिति में है और जो आम आदमी पार्टी हिमाचल में कोई वजूद नहीं है। प्रदेश की जनता काफी समझदार ओर पढ़ी लिखी है और उन्हें पता है कि उनके लिए बेहतर विकल्प क्या होगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को कांग्रेस को सिखाने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने प्रदेश को स्वास्थ्य, शिक्षण संस्था, मेडिकल कॉलेज, कॉलेज सहित अन्य सौगातें दी हैं और कांग्रेस के शासनकाल में ही प्रदेश का विकास हुआ है। आम आदमी पार्टी सपने देख रही है लेकिन यह मुंगेरीलाल के ही सपने साबित होंगे । प्रदेश में 2022 में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। अगले साल कांग्रेसी इसी विधानसभा में बजट पेश करेगी।

वहीं, मुख्यमंत्री के मिशन रिपीट के बयान पर आशा कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले प्रदेश के कर्मचारियों आउटसोर्स कर्मियों का जवाब दें, ओल्ड पेंशन पर बात करें। नम्बवर में उन्हें खुद ही जवाब मिल जाएगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

27 mins ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

29 mins ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

31 mins ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

33 mins ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

34 mins ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

37 mins ago