हिमाचल

5 जून को होने वाली UPSC की परीक्षाएं कांगड़ा और मंडी में भी होंगी, करें सेंटर में बदलाव

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा और मंडी जिला में UPSC की परीक्षाएं करवाने की अनुमति मिल गई है। ऐसे में विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद अब अभ्यर्थी अपने परीक्षा के केंद्र में बदलाव कर सकते हैं। विभाग ने इसके लिए आवेदकों से दो चरणों में उनकी पसंद मांगी जाएगा, जिसमें प्रथम चरण 3 से 7 मार्च को हो चुका है।

दूसरे चरण में भी अभ्यर्थी अपने केंद्र में बदलाव कर सकते हैं जो 10 से 14 मार्च, 2022 को शाम 6 बजे तक चलेगा। आवेदक अपने केन्द्र के बारे में संशोधित पसंद दर्ज करवा सकते हैं। यदि कोई आवेदक केन्द्र में बदलाव नहीं चाहता है तो वह पहले भरे गए केन्द्र पर ही परीक्षा दे सकेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि परीक्षा केन्द्र में बदलाव के लिए पुनः आवेदन के उपरांत पहले आओ-पहले पाओ आधार पर केन्द्र आवंटित किए जाएंगे। एक बार आवंटित केन्द्र की क्षमता पूर्ण हो जाने पर उसे फ्रीज कर दिया जाएगा और आवेदकों को शेष केन्द्रों में से किसी एक को चुनना होगा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए पूर्व में जारी अन्य दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे। आपको बता दें कि 5 जून को इस बार प्रशासनिक सेवाएं परीक्षाएं होनी हैं।

Manish Koul

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

16 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

16 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

17 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

17 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

18 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

20 hours ago