पॉलिटिक्स

हमीरपुर में AAP का प्रदर्शन, प्रदेश की सुरक्षा में चूक मामले पर CM से मांगा इस्तीफा

प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था में सरकार द्वारा बरती जा रही ढील और खालिस्तानियों द्वारा धर्मशाला विधानसभा परिसर में झंडे लगाने के विरोध में AAP ने हमीरपुर में प्रदर्शन किया और डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर AAP के विधानसभा अध्यक्ष सुदर्शन पटियाल की अगुवाई में रैली निकाली गई । सुदर्शन पटियाल ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सुरक्षा मामले में जयराम ठाकुर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है इसलिए मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

AAP विधानसभा अध्यक्ष सुदर्शन पटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा खालिस्तान मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार सोई हुई है जिसे जगाने के लिए आज प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि खालिस्तान मामले में प्रदेश के सीआईडी, आईबी और पुलिस सभी कटघरे में आ गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के बाहर सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए गए हैं जिससे सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा है।

सुदर्शन पटियाल ने कहा कि हिमाचल में AAP के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद दोनों पार्टियों के नेता घबरा गए हैं और बौखलाहट में बयानबाजी करने में जुटे हैं। उन्होने कहा कि अरविदं केजरीवाल की सरकार हिमाचल में बनने जा रही है जिसके चलते ही अब बयानबाजी की जा रही है। लेकिन जनता पूरी तरह से समझदार है और परिवर्तन के लिए तैयार है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

23 mins ago

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’: पठानिया

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया भाजपा का एक…

1 hour ago

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः…

1 hour ago

हिमाचल एयर स्क्वाड्रन NCC कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में ले रहे प्रशिक्षण

हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में माइक्रो लाइट…

1 hour ago

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस: DGP

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस, प्रदेश में नशे के व्यापार और साइबर क्राइम पर…

1 hour ago

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय…

3 hours ago