यशवंत छाजटा के अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस में फिर मचा घमासान

<p>यशवंत छाजटा के शिमला जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस के भीतर फिर से घमासान मच गया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार रितेश कपरेट जो कि कल तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे, उनको भी अभी तक पद से हटाया नहीं गया है। अब ये कांग्रेस नेता ही बता सकते हैं कि ऐसी क्या मजबूरी रही कि एक अध्यक्ष को न चाहते हुए हटाना पड़ा और दूसरा अध्यक्ष बनाना पड़ा।</p>

<p>हां इस बाबत कांग्रेस कार्यालय ने नई जानकारी दी है कि रितेश कपरेट सिर्फ कार्यकारी अध्यक्ष थे, जो कि अब भी हैं उनको पद से नहीं हटाया गया है। कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने &#39;समाचार फर्स्ट&#39; को बताया की रितेश कपरेट को हटाकर यशवंत छाजटा को जिला अध्यक्ष नहीं बनाया गया है, बल्कि वह तो कार्यकारी अध्यक्ष थे और अब भी हैं। यदि स्वेच्छा से कपरेट हटना चाहें, तो उनकी मर्जी है।</p>

<p>अब चाहे कांग्रेस नेता कोई भी तर्क दें, लेकिन इस नियुक्ति के बाद अंदरखाते घमासान मच गया है। गौरतलब है कि पिछले कल शनिवार को यशवंत छाजटा को शिमला जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छाजटा को मुख्यमंत्री का खास माना जाता है और उनकी इस तरह से अचानक नियुक्ति की वजह भी मुख्यमंत्री से करीबी ही मानी जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

5 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

8 hours ago