पॉलिटिक्स

4 सालों की ‘अग्निपथ योजना’ न देश हित में और न ही सेना के हित में: प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने देश प्रदेश में सेना के ‘अग्निवीर भर्ती’ पर बढ़ते युवाओं के रोष पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि सरकार को इसे अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि देश – प्रदेश हित में देश की भावना के अनुरूप इसे रद्द करते हुए पूर्व में निर्धारित नियमों के अनुसार ही सेना में कोई भी भर्ती की जानी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि सेना में 4 सालों के लिये ‘अग्निपथ योजना’ न तो देश हित में है और न ही सेना के हित में है। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम के बाद जब भी कोई सेना में भर्ती होता है तो उसे चार 4 साल तो सेना के पशिक्षण में ही लग जाते हैं, ऐसे में उसे इस नई योजना के तहत सेना से सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा तो कोई भी युवा सेना में अपनी उपयोगिता सिद्ध नहीं कर पायेगा। इससे उसके सेना के प्रति मनोबल के उत्साह में भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है आज देश में सेनाबलों को ओर सुदृढ करने की आवश्यकता है। देश की आंतरिक सुरक्षा बाहरी सुरक्षा में सेना का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती कोई रोजगार के उद्देश्य से ही नहीं, देशभक्ति के जज्बे के साथ होती है ,इसलिए युवाओं में इस जज्बे को किसी भी प्रकार से कम करने की कोई कोशिश नहीं की जानी चाहिए। केंद्र सरकार से इस योजना पर पुनः विचार करते हुए इसे देश और सेना हित मे इसे रद्द करने की मांग की है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

29 mins ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

33 mins ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

7 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago