बीजेपी के लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ता बता कर ढोंग रच रहे अग्निहोत्री: कांग्रेस

<p>नादौन विधानसभा क्षेत्र में 50 के करीब लोगों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा को जिला कांग्रेस की पूर्व सचिव निशा कटोच ने कोरी अफवाह बताया है। पूर्व सचिव ने नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पूर्व विधायक गले में हार पहनाकर बीजेपी में शामिल करने की बात कर रहे हैं उनमें से कुछ लोगों को चुनाव से एक दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम करने के लिए रंगे हाथों पकड़े जाने पर 6 वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्काषित कर दिया था। अग्निहोत्री अन्य बीजेपी के लोगों को ही कांग्रेस कार्यकर्ता बता कर बीजेपी शामिल होने का ढोंग रच रहे हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि नादौन की जनता इन सब लोगों के कार्यकलापों से अच्छी तरह परिचित है कि इन लोगों ने हाल ही के विधानसभा के चुनावों में किस पार्टी के साथ मिल कर कार्य किया है। यह सब ढोंग करके पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री हास्य का पात्र बन रहे हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

13 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

13 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

15 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

16 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

17 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

17 hours ago