पॉलिटिक्स

भाजपा की सक्रियता से बौखलाई कांग्रेस, आम लोगों के साथ निर्दलीय भी हो रहे BJP में शामिल: रणधीर शर्मा

दो निर्दलीय विधायक होशियार सिंह और प्रकाश राणा के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है जबकि भाजपा कांग्रेस के बयान को बौखलाहट करार दे रही है। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि भाजपा की मिशन रिपीट की राह आसान होती जा रही है जिससे कांग्रेस पार्टी बौखलाहट में तथ्यहीन बयानबाजी कर रही है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि निर्दलीय विधायक की सदस्यता को लेकर विधानसभा सचिवालय ने निर्णय लेना है। भाजपा ने सभी शीर्ष नेताओं से बातचीत करके निर्दलीय विधायकों को पार्टी में शामिल किया है। पार्टी में किसी भी तरह का विरोधाभास नहीं है जबकि कांग्रेस पार्टी खुद गुटों में बंटी है और भाजपा की मिशन रिपीट की तैयारियां जोरों से चल रही है। इसके लिए पार्टी प्रदेश भर में अलग अलग कार्यक्रम और बैठकों का आयोजन कर रही है। भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ मिल रहा है जिसके बदौलत पार्टी प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

13 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

13 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

20 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

20 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

20 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

20 hours ago