सरकार के दूसरे साल के जश्न में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार को बधाई दी। देवभूमि और वीरभूमि को प्रणाम करते हुए शाह ने कहा कि हिमाचल के वीरों ने देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए। पहला परमवीर चक्र सहित चार परमवीर चक्र हिमाचल के वीरों को मिले हैं। काम का हिसाब लेकर ही भाजपा जनता के सामने आती है। गैस कनेक्शन देकर देश की माताओं बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई। आयुष्मान योजना को आगे बढ़ाते हुए हिम केयर योजना से गरीबों का इलाज़ हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक साल में ही वन रैंक वन पेंशन शुरू किया। आतंकवाद पर भाजपा सरकार ने कड़ा प्रहार किया। मोनी बाबा पीएम नहीं है बल्कि 56 इंच के पीएम मोदी हैं। ये पाक भूल गया कि भारत ने पाक के घर मे घुसकर स्ट्राइक की। 370 को खत्म किया। राम जन्मभूमि में राम मंदिर का रास्ता साफ हुआ। इसमें न्यायालय ने आदेश दिया है जल्द अयोध्या में मंदिर बनेगा।

CAA लाकर शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम किया। धर्म के नाम पर पाक और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक पर अत्याचार किया गया। इनको अब नागरिकता दी जा रही है। ये एक्ट भारत सरकार की साईट पर है। राहुल गांधी को चुनोति है कि इसमें नागरिकता छिनने का अधिकार नहीं है बल्कि नागरिकता देने का अधिकार है। देश के एकता अखंडता को तोड़ने का काम कांग्रेस काम न करे। मनमोहन की भ्रष्टाचार सरकार थी मौजूदा सरकार ने उसको खत्म किया एक भी आरोप सरकार पर नहीं लगा।

भारत को अगले पांच साल में 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाएंगे। हिमाचल में इन्वेस्टरमीट हुई जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है। 85 हज़ार करोड़ के एमओयू इसमे हुई है औऱ आज 13 हज़ार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग है। जनमंच एक सराहनीय कदम है। हिमाचल में मोदी का लगाव है। रोहतांग टनल का नाम अटल पर रखा गया। 95 हज़ार करोड़ के अलग प्रोजेक्ट दिए गए। 70 एनएच दिए है। वीरभद्र सरकार एक भी डीपीआर नहीं दे पाई और मौजूद सरकार ने 58 एनएच की डीपीआर दे दी है। मंडी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे की प्रक्रिया जारी है। मोदी और जय राम का माणिकांचन योग है।

चंबा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में…
Jammu/Mandi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है।…
शिमला: हिमाचल की राजधानी शिमला में सेब की आड़ में ड्रग्स का काला कारोबार करने…
HAMIRPUR:भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू की अगुवाई में ठेका आउटसोर्स कैजुअल मल्टी टास्क वर्कर्स…
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी मौके पर रहे…
नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…