पॉलिटिक्स

23 जून को हिमाचल आएंगे अमित शाह, सोलन में त्रिदेव सम्मेलन में लेगें हिस्सा

हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आगामी चुनावों के मद्देनजर मिशन रिपीट करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री रोजाना अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनसभाएं कर लोगों को सौगातें बांट रहे हैं। वहीं, केंद्र सरकार ने भी हिमाचल में सरकार रिपीट करने के लिए पूरा दमखम लगा दिया है। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री एक के बाद एक हिमाचल का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी भी एक महीने के भीतर दूसरी बार हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। वहीं, पीएम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिमाचल आएंगे।

बता दें कि अमित शाह सोलन जिला में आयोजित शिमला संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में हिस्ला लेने के लिए 23 जून को हिमाचल आएंगे। ये सम्मेलन पुलिस ग्राउंड में होगा जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के करीब 7 हजार त्रिदेव भाग लेंगे। 23 जून को होने वाले सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को सोलन में बैठक आयोजित की गई।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने बताया कि 23 जून को सोलन में त्रिदेव सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन में शिमला संसदीय क्षेत्र के करीब 7 हजार त्रिदेव हिस्सा लेंगे। ये सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

13 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

13 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

13 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

13 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

13 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

13 hours ago