अमित शाह का CM जयराम को फ्री हैंड, लोकसभा चुनाव में सौंपी जीत की जिम्मेदारी

करीब 2 महीने पहले खबर 'समाचार फर्स्ट' ने ख़बर छापी थी की हाई कमान हिमाचल के युवा मंत्रिमंडल की परफॉरमेंस पर लगातार नज़ार गड़ाए हुए है और हर 3 महीनों के बाद इनके कामों समीक्षा भी हाई कमान करेगी। अब ये बात तो स्पष्ट है कि मंत्रिमंडल के कामों पर आला कमान नज़र तो गड़ाए हुए है। लेकिन, लोकसभा चुनावों से पहले कोई बदलाव होगा इस की संभावना बहुत कम है।

सूत्रों की माने तो हिमाचल प्रदेश सरकार के मुखिया जयराम को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से सरकार चलाने के लिए फ्री हैंड दिया हुआ है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर जीत की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपी है। लोकसभा चुनावों से पहले प्रदेश मंत्रिमंडल में किसी भी तरह के बदलाव को तभी फाइनल किया जाएगा जब खुद मुख्यमंत्री चाहेंगे।

सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनावों में पार्टी को सभी 4 लोकसभा सीटों पर अगर जीत दर्ज करनी है तो किसी भी तरह का बदलाव बीजेपी अभी नहीं कर सकती है।

पार्टी संघठन प्रदेश  सचिव विजय सोहारू ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी सरकार के सभी मंत्री पूरे जोश के साथ काम कर रहें हैं। इसलिए किसी भी बदलाव की सम्भावना और गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव ही हमारा इस समय लक्ष्य है और उसी पर सरकार और संगठन काम कर रहा है।

वहीं, इससे पहले प्रदेश मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थी लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। ऐसा इसलिए माना जा रहा था कि बीजेपी हाईकमान प्रदेश के दो मंत्रियों के काम से खुश नहीं थी। ये तो मंत्री मंडी लोकसभा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी प्रदेश मंत्रिमंड़ल में कोई भी बदलाव करने का जोखिम नहीं लेना चाहती।

बीजेपी में लोकसभा चुनावों के बाद ही किसी भी तरह के बदलाव की संभावना है क्योंकि, उस समय बीजेपी की प्रदेश में जीत या हार मंत्रियों के भविष्य की राजनीति को तय करेगी और उसी समय मंत्रिमंडल में भी बदलाव की संभावना नज़र आएगी।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago