आंध्रप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. के शिवा प्रसाद ने बुधवार को हिमाचल विधानसभा पहुंचा कर ई-विधान प्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी साथ था।

इस प्रतिनिधिमंडल में आंध्र प्रदेश विधानसभा के दस सदस्य, पांच विधान परिषद के सदस्य तथा अन्य 6 वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश विधानसभा सचिव सुंदर सिंह वर्मा ने डॉ. के शिवा प्रसाद के अध्यक्ष को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया और विधानसभा के क्रिया-क्लापों तथा कार्यप्रणाली की जानकारी उपलब्ध करवाई।

प्रतिनिधिमंडल ने सदन का भी अवलोकन किया तथा यहां स्थापित देश की सर्वप्रथम ई-विधान प्रणाली की जानकारी हासिल की। निदेशक सूचना प्रोद्यौगिकी हिमाचल प्रदेश विधान सभा धर्मेश शर्मा ने सदन में प्रतिनिधिमंडल को ई-विधान प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी ।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल को ई-विधान प्रणाली की बधाई दी और इसे आन्ध्र प्रदेश विधान सभा में स्थापित करने के लिए उनसे सहयोग की अपेक्षा की। प्रतिनिधिमण्डल ने सदन के रख रखाव की भी सराहना की।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…