बेटे के कांग्रेस में जाने की चर्चा पर टेंशन में अनिल शर्मा, CM से मिले

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच टिकटार्थियों को लेकर राजनीतिक माहौल काफी गर्माया हुआ है। एक ओर कांग्रेस जहां प्रदेश में अपने प्रत्याशियों को खंगाल रही है, वहीं बीजेपी के लिए सुखराम परिवार चर्चा का विषय बना हुआ है। मंडी संसदीय से टिकट न मिलने से पंडित सुखराम औऱ उनके पोते आश्रेय शर्मा के लगातार कांग्रेस में जाने की बात सामने आ रही है। जबकि जयराम सरकार में मंत्री अनिल शर्मा और सुखराम के बेटे फिलहाल बीजेपी में ही रहने की बात कर रहे हैं।

इसी कड़ी में सोमवार को ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाक़ात भी की। अनिल शर्मा ने सीएम को बताया कि उनका बेटा आश्रेय शर्मा कांग्रेस का दामन थाम सकता है। आश्रेय शर्मा को कांग्रेस हाईकमान ने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का टिकट भी ऑफर किया है। अब हाईकमान की ओर से औपचारिक घोषणा होना बाकी है। लेकिन वे कांग्रेस की ओर से अपने बेटे के लिए प्रचार नहीं करेंगे।

आगे की खबर पढ़ने के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें

इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों के साथ बातचीत में मंडी के लारजी रेस्ट हाउस में इस बात का खुलासा किया है। गौरतलब है कि अनिल शर्मा ने परिवार सहित बीते वर्ष ही हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी का दामन थामा था। वे मंडी से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते भी थे। हिमाचल कैबिनेट में उन्हें ऊर्जा मंत्री का पद दिया गया है। अब उनके परिवार के विरोधी स्वर एक बार फिर बीजेपी के लिए परेशानी का कारण बनते जान पड़ रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

4 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

6 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago