देवभूमि में सूफी फंनकार हंसराज हंस ने बीजेपी के लिए किया चुनाव प्रचार

<p>हिमाचल चुनावी समर 2017 में अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी कड़ी में आज सुप्रसिद्ध सूफी फंनकार हंसराज हंस और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने गगरेट और हरौली में जनसभाएं कर बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।</p>

<p>इस दौरान जहां एक तरफ अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। अनुराग ने कहा कि पिछले 5 सालों&nbsp; में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास तो नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस ने हिमाचल जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है उसे अपराध भूमि में बदल दिया है। प्रदेश सरकार ने अपराधियों को पकड़ने की बजाय उन्हें बचाने का और सबूत मिटाने का काम किया है। वहीं, दूसरी तरफ़ हंसराज हंस ने प्रदेश में मौजूदा कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को लूटने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के कामकाज को याद करते हुए उन्हें आगामी चुनावों के बाद प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया।</p>

<p>इस दौरान हंसराज हंस ने प्रेमकुमार धूमल को सादगी पसंद और जनता के लिए काम करने वाला नेता और अनुराग ठाकुर को उन्हीं के पिता के नक्शे कदम पर चलने वाला जन सेवक बता कर बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह मुहावरा का सटीक इस्तेमाल कर अपने विचार जनता तक पहुंचाए।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

1 hour ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

1 hour ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

1 hour ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

2 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

2 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

6 hours ago