बड़ी जीत के साथ अनुराग ने जीता अमित शाह का दिल!

<p>लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर की जीत कई मायनों में महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद कह गए हों कि आप अनुराग को जितवाओ मैं उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दूंगा। उनकी इस बात को अनुराग ठाकुर ने ही नहीं बल्कि सभी मतदाताओं ने इतनी गंभीरता से लिया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हर बूथ से उनको लीड मिली और अनुराग ठाकुर को 3,87,812 वोटों से विजयी बनाया।</p>

<p>इस बड़े जीत के अंतर को देखकर यह कहा जा सकता है कि अनुराग ठाकुर ने एक और जहां राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित कर दिया, वहीं अमित शाह का दिल भी जरूर जीत लिया है। ग़ौर करने वाली बात है कि अमित शाह ने अपने पूरे चुनाव प्रचार किसी प्रत्याशी के लिए इस तरह की वोट अपील नहीं की और न ही किसी को जिम्मेदारी की बात कही। उनका अनुराग ठाकुर के लिए ये संबोधन कांग्रेस के लिए इतना महंगा पड़ा कि यहां से कांग्रेस को चौथी बार हार का मुंह देखना पड़ा।</p>

<p>अब अनुराग ठाकुर जीत चुके हैं और देखने वाली बात यह होगी कि क्या अमित शाह अपना वादा निभाते हैं। यहां तक कि इस पर पूरे हिमाचल की निगाहें भी टिकी हुई हैं। वहीं अगर धूमल परिवार की बात करें तो प्रेम कुमार धूमल की हार के बाद अनुराग की यह ऐतिहासिक जीत परिवार के लिए संजीवनी का काम करेगी। क्योंकि उन्होंने सुजानपुर से भी लीड लेकर कांग्रेस को कहीं न कहीं हार की आइना दिखाया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

6 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago