अनुराग की डोर-टू-डोर कैंपेन में ग्रामीणों ने दिखाया भरपूर उत्साह

<p>चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद आज बीजेपी प्रत्याशी और सांसद अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में डोर टू डोर कैंपेन की और इस दौरान बुजुर्गों महिलाओं पूर्व सैनिकों और युवाओं ने उनका जबरदस्त इस्तकबाल किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। अनुराग के स्वागत और उनसे रूबरू होने के लिए लोगों की लंबी कतारें भी लगी।</p>

<p>कई जगह सांसद अनुराग ठाकुर ने लोगों के बीच बैठकर उनसे चुनावी चर्चा भी की और नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार समाप्त होने तक विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें भरपूर आशीर्वाद ,प्यार और समर्थन देने के लिए उनका दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त भी किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोगों का आशीर्वाद ही उनकी असली पूंजी है और उनके जीत की हैट्रिक में लोगों ने हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। उन्होंने कहा जनता का यही प्यार और आशीर्वाद उन्हें नई ऊर्जा और नई ताकत देता है।</p>

<p>आज अनुराग ठाकुर जब सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से रूबरू होने निकले तो ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था। बुजुर्गों ने अनुराग ठाकुर के सिर पर हाथ रखकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और उनकी एतिहासिक जीत की कामना की। मातृशक्ति ने अनुराग ठाकुर को इलाके का गौरव बताया। युवाओं का उत्साह भी पूरे चरम पर था।<br />
&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

5 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

10 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

10 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

10 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

11 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

11 hours ago