आसाराम जैसे लोगों को उनके गुनाहों के लिए अदालत जब फैसला सुनाती है, तो न्याय पर यकीन गहराने लगता है। 2013 में एक नाबालिग से हुए रेप केस में कोर्ट ने आसाराम और 4 अन्य को दोषी माना है। आसाराम को POCSO और जुवेनाइल जस्टिक के तहत दोषी करार दिया गया है। 4 अन्य दोषियों में शिवा, प्रकाश, शरत और शिल्पी शामिल हैं।

अदालत में जब जज आसाराम के खिलाफ फैसला सुनाया तो वह हंसने लगा। जज मधुसूदन शर्मा ने आसाराम को दोषी करार दिया। इसके बाद आसाराम ठहाके मारकर हंसने लगा और राम का नाम जपने लगा। पूरी सुनवाई के दौरान वह हरिओम का जाप कर रहा था।

2013 में आसाराम को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में ही बंद था। कई बार उसने जमानत की याचिका दायर की, लेकिन उसकी याचिका खारिज कर दी गई। अभी तो यह पहला केस है, जिसमें आसाराम को दोषी करार दिया गया है। माना जा रहा है कि इसमें 10 साल से लेकर उम्रकैद की सजा हो सकती है। सजा थोड़ी देर में सुनाई जाने वाली है।

इसके अलावा आसाराम के खिलाफ अभी दो और मुकदमे चल रहे हैं। गुजरात के मोटेरा और सूरत की दो बहनों के साथ हुए बलात्कार का केस है। इस मामले में आसाराम का बेटा नारायण साईं भी आरोपी है।

रसूख नहीं आया काम

आसाराम का रसूख राजनेताओं में भी काफी रहा है। देश के कई अमीर उसके ड्योढ़ी पर मत्था टेकते थे। यहां तक कि केस को प्रभावित करने के लिए काफी स्तर पर काम हुए। कई राजनेताओं ने तो आसाराम के पक्ष में आवाज उठाकर महौल बनाने की कोशिश की। कई कट्टरवादी संगठनों ने इसे हिंदू-संतो को टारगेट करने और प्रोपगैंडा बनाने की कोशिश की। गवाहों को डराया धमकाया गया। यहां तक कि देश के सलमान खुर्शीद, केटीएस तुलसी, सुब्रमण्यम स्वामी, राम जेठमलानी, सिद्धार्थ लूथरा, यूयू ललित जैसे देश के नामी वकीलों ने आसाराम का केस लड़ा। लेकिन, आखिरकार न्याय को अस्थिर नहीं किया जा सका और अदालत ने आसाराम के पाप की पुष्टि कर दी। अब आसाराम औपचारिक रूप से एक मुजरिम है।

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…