Follow Us:

विधानसभा चुनाव: EC का अधिकारियों को निर्देश, पूरी रखें चुनावी तैयारियां

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2017 की तैयारियों को लेकर आज भारतीय निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप-मुख्य चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा बैठक की है। सिंन्हा ने शिमला में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों तथा नोडल अधिकारियों के साथ 'मजबूत लोकतंत्र' के लिये वृहद सहभागिता’ विषय पर बात की है।

उमेश सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का फोटोयुक्त पहचान पत्र सुनिश्चित बनाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है और कोई भी पात्र मतदाता किसी प्रकार की असुविधा के चलते मतदान से वंचित न रहे यह भी सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए।

उन्हांने बताया कि इन चुनावों में वी.वी.पैट से लेस EVM का इस्तेमाल किया जाएगा जिससे मतदान में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव में मीडिया की अहम् भूमिका है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित तौर पर चुनाव से सम्बन्धित सभी आवश्यक जानकारी  को मीडिया से सांझा करें।

उमेश सिन्हा ने बताया कि सभी पात्र मतदाताओं की चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में 16 सिम्बर से 30 सितंबर, 2017 तक विशेष मतदाता अभियान चलाया जाएगा ताकि सभी मतदाताओं के पहचान पत्र बनने सुनिश्चित हो सके।