विधानसभा अध्यक्ष सरेआम कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन: कांग्रेस जिलाध्यक्ष

<p>लोकसभा चुनाव 2019 के लिए हिमाचल प्रदेश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों का अलग-अलग बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। पार्टियां बैठकों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का टिप्स दे रही हैं। साथ ही दोनों पार्टियां द्वार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी चरम सीमा पर पहुंच चुका है। ऐसी ही एक बैठक नाहन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन नाहन में की गई। बैठक में ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस विचारधारा और घोषणापत्र को जन जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।</p>

<p>इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा की शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल को पूर्ण बहुमत से विजय बनाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारि अपने अपने बुथ स्तर पर एकजुट होकर कार्य करंगे। सोलंकी ने कहा की स्थानीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सरेआम बीजेपी पार्टी की बैठकों का आयोजन करके आचार संहिता के उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग को पहले भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका है। सोलंकी ने कहा की कांग्रेस पार्टी समर्थित आम जनता को भी बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धमकाया जा रहा है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago