<p>हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपना विस्तार नहीं कर पा रही है और धीरे-धीरे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों से खिन्न होकर अब पार्टी इसको छोड़ने लगे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सेवा दल के जिला संयोजक राजीव चोपड़ा ने कांग्रेस पार्टी से किनारा कर लिया। उन्होंने आज भाजपा का दामन थाम लिया। हमीरपुर जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा की अध्यक्षता में राजीव चोपड़ा भाजपा में शामिल हुए हैं। राजीव चोपड़ा को भाजपा में लाने की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका में पार्टी के ही उपाध्यक्ष अनिल कौशल रहे।</p>
<p>इस मौके पर राजीव चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों से खिन्न होकर उन्होंने यह फैसला लिया है। जिस तरह से कार्यकर्ताओं की अनदेखी यहां पर लगातार हो रही है वह निंदा का विषय है और सोचने का विषय भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 7 महीनों से बिना नेतृत्व के प्रदेश में काम कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष के सिवाय कोई कार्यकारिणी अभी तक बनी नहीं है जबकि हम लोग सच्चे दिल से पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे हैं।</p>
<p>उन्होंने कहा कि पार्टी में नेताओं की आपस की खींचातानी और सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा देने की जो नीति कांग्रेस के बीच में है उससे हम जैसे लोग लगातार पार्टी के बीच पिस रहे हैं। यही कारण है कि अब मैंने कांग्रेस छोड़ने का मन बना लिया है और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा की रजामंदी के बाद अब भाजपा में शामिल हो रहा हूं।</p>
<p>राजीव चोपड़ा का यह भी दावा है कि आने वाले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कुछ और चेहरे भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर इसे हम राजनीतिक रूप से देखें तो यह हमीरपुर जिला में एक बार फिर से धूमल गुटका वर्चस्व कायम होता नज़र आ रहा है। इस बड़े चेहरे की कांग्रेस से भाजपा में जॉइनिंग के साथ ही अब यह कहा जा सकता है कि भाजपा हमीरपुर में हुई विधानसभा की हार से उभरने लगी है।</p>
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…
विपल्व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…
Kevin Pietersen India visit; इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों…
Panchakarma treatment Hamirpur: हमीरपुर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब वर्ष भर पंचकर्म पद्धति से…
Nadoun tourism development: हिमाचल प्रदेश का नादौन कस्बा, जो शिमला-मटौर फोरलेन नेशनल हाईवे और अटारी-हमीरपुर-मंडी…
Himachal education reforms: हिमाचल प्रदेश में शिक्षा सुधार के तहत अब दो किलोमीटर से…