<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणधीन चिकित्सा संस्थान एम्स के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ने नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों से इसके निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी ली।</p>
<p>नड्डा ने बिलासपुर में मीडया को सम्बोधित करते हुए कहा बिलासपुर के कोठीपुरा में निर्माणाधीन चिकित्सा संस्थान एम्स के निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता से तैयार हो रहा है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि ओपीडी का निर्माण कार्य समाप्ति की ओर है जबकि एडमिंस्ट्रेटिव ब्लाक का निर्माण कार्य तीव्र गति से रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा ने उम्मीद जताई कि कैबिनेट के तय समय वर्ष 2021 से पूर्व ही एम्स का निर्माण कार्य पूर्ण होकर जनता को समर्पित होगा।</p>
<p>उन्होंने बताया कि एम्स के निर्माण कार्य का उनके साथ प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एम्स के निर्माण कार्य को तीव्र गति से देख प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स का शीघ्र निर्माण होने से हिमाचल प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों की जनता भी लाभान्वित होगी।</p>
<p> </p>
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…