‘कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर, प्रभारी के सामने हुआ गुंडागर्दी का नंगा नाच’

<p>बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने हिमाचल कांग्रेस को अनुशासनहीनता और गुंडागर्दी का पर्याय बताया है। शुक्रवार को जारी एक प्रेस बयान में रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पद ग्रहण समारोह में दो गुटों के बीच मारपीट अतिनिंदनीय घटना का स्पष्ट प्रमाण है। प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी तो जगजाहिर ही थी, लेकिन अध्यक्ष की नियुक्ति पर गुटबाजी और मुख़र हो गई।</p>

<p>रणधीर शर्मा ने कहा कि वीरभद्र-सुक्खू के बीच चला वाक युद्ध इस सीमा पहुंच चुका है कि वे पद ग्रहण समारोह में भिड़ जाते हैं। खुलेआम सभा में कुर्सियां चलने लगती हैं और गुंडागर्दी का ये नंगा नाच कांग्रेस प्रदेश प्रभारी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के सामने होता है। यहां तक कि कांग्रेस के नए चीफ की भी कोई सुनवाई नहीं होती है, जो साबित करता है कि उनकी कार्यकर्ताओं में कोई पकड़ नहीं है।</p>

<p>वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मूकदर्शन बना रहना ये साबित करता है कि कार्यकर्ताओं को उनका समर्थन था। कांग्रेस आए दिन सरकार के एक साल के कार्यकाल पर कानून व्यवस्था बिगड़ने के आरोप लगाती रहती है। लेकिन समर्थकों की ये गुंडागर्दी स्पष्ट प्रमाण है कि कांग्रेस की करनी और कथनी में अंतर है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago