पंचकूला में BJP कोर ग्रुप की गुपचुप बैठक, हिमाचल चुनाव पर चर्चा

<p>हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट के बीच&nbsp; गुपचुप तरीके से भाजपा की कौर ग्रुप की बैठक होने जा रही है। ये बैठक हिमाचल में नही बल्कि चंडीगढ़ के पंचकूला में होने की सूचना है। थोड़ी देर बाद ये बैठक शुरू होने जा रही है। जिसके लिए सभी 12 कोर ग्रुप के सदस्य चंडीगढ़ पहुंच चुके है। खबर तो ये भी है कि इस बैठक को मीडिया से दूर रखने के निर्देश दिए गए है। माना जा रहा है कि इस बैठक में टिकट आवंटन पर अंतिम मोहर लग सकती है। टिकटों पर सहमति बनाने के लिए ही कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है।</p>

<p>बैठक में कोर ग्रुप के 12 सदस्य शामिल होंगे। जिनमें विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा , सांसद शान्ता कुमार, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, हिमाचल प्रभारी मंगल पांडेय, चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत, संगठन मंत्री पवन राणा, सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद वीरेन्द्र कश्यप, भाजपा विधायक जय राम ठाकुर , राजीव बिन्दल एवम महामंत्री विपिन परमार हिस्सा ले रहे है। दो दिन तक चलने वाली इस बैठक में&nbsp; टिकट आवंटन के अलावा चुनावी के लिए प्रचार रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते…

3 hours ago

नई खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित: केवल पठानिया

धर्मशाला : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत रैत के 42 मील स्थित ओम पैलेस में…

3 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के…

3 hours ago

मछुआरा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को पौंग बांध मछुआरा संघ के…

4 hours ago

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

 धर्मशाला : कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का…

4 hours ago

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 15 जुलाई तक सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत…

4 hours ago