पॉलिटिक्स

चेतन बरागटा को मनाने में भाजपा नाकाम, सेब मिला चुनाव चिन्ह

जुब्बल कोटखाई से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे चेतन बरागटा को मनाने में भाजपा नाकाम रही है। चेतन बरागटा ने चुनावी मैदान नहीं छोड़ा है। आज 13 अक्टूबर को नामांकन वापसी का आख़िरी दिन था। लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने उन्हें चुनाव चिन्ह जारी कर दिया है। चेतन बरागटा को चुनाव चिन्ह सेब मिला है।

चेतन बराग्टा अब कांग्रेस प्रत्याशी के साथ भाजपा प्रत्याशी को उपचुनाव में टक्कर देंगे। चेतन बराग्टा को चुनाव चिन्ह सेब इसलिए भी ख़ास माना जा रहा है क्योंकि जुब्बल कोटखाई को ऐप्पल बेल्ट भी कहा जाता है। यहां अधिकतम बागवान सेब की खेती करते हैं जिसके चलते राजनीतिक दृष्टि से चेतन बराग्टा का ये चुनाव चिन्ह लक्की चार्म रह सकता है। पहले ही चेतन बराग्टा के पास संपथी वोट बैंक का यका पड़ा है और अब चुनाव चिन्ह सेब का होना अपने आप हुकम के बादशाह वाला काम करेगा।

उधर, चेतन के मैदान में जुटे रहने से भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जुब्बल कोटखाई भाजपा के अधिकतर भाजपा कार्यकर्ता चेतन के साथ हैं। इसके अलावा उनके साथ पिता स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा की संवेदनाएं भी जुड़ी हुई है। उधर, कांग्रेस पार्टी के रोहित ठाकुर भी जुब्बल कोटखाई से सशक्त उम्मीदवार हैं। ऐसे में भाजपा की डगर कठिन नज़र आ रही है। देखना यही होगा कि भाजपा किस तरह डैमेज कंट्रोल करती है।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

4 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago