पॉलिटिक्स

2022 के विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, 21 मार्च से शुरू होगा बैठकों का दौर

हिमाचल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। चुनावों को लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने के लिए चारों संसदीय क्षत्रों में बैठकों का आयोजन करने जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने बताया कि भाजपा संगठन की मजबूती के लिए 21 मार्च से लेकर 24 मार्च तक प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन करने जा रही है।

उन्होंने बताया कि इन बैठकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा बैठकों में बैठक में संबंधित संसदीय क्षेत्र के 2017 चुनाव के सभी प्रत्याशी, संबंधित संसदीय क्षेत्र के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी और संबंधित संसदीय क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठकें पूरा दिन भर चलेंगी।

त्रिलोक जमवाल ने बताया की सबसे पहली बैठक 21 मार्च को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की होगी। बैठक सुबह 11 बेजे मिलन पैलेस घुमारवीं में होगी। इसी प्रकार 22 मार्च को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की बैठक सुबह 11:00 वूल फैडरेशन भवन , पालमपुर में होगी। 23 मार्च को मण्डी संसदीय क्षेत्र की बैठक 23 सुबह 11:00 बजे देव सदन मण्डी और 24 मार्च को शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक सुबह 11:00 बजे होटल कारा नालागढ़ में होनी सुनिश्चित है।

 

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

3 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

3 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

14 hours ago