पॉलिटिक्स

जयराम सरकार को सुदृढ़ कर 2022 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से बनाएंगे भाजपा सरकार: नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की भाजपा कार्यसमिति को वर्चुअली संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसे घर घर पहुंचने का आह्वान किया।

पार्टी पदाधिकारियों को संदेश देते हुए नड्डा ने कहा कि मुझे पता लगा है कि कुछ लोग इंटरनेट मीडिया पर लिख रहे हैं। ये लोग अफवाहें फैलाने का काम कर रहे हैं। वह लोग यह नहीं जानते कि इससे कुछ नहीं होगा। कोई भी राजनीतिक दल लोगों के इंटरनेट मीडिया पर गलत लिखने से नहीं रुकता है और न ही उसे आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। हम सबको सोशल मीडिया की इधर-उधर के अफवाहों में नहीं आना है और पार्टी को मजबूत बनाते हुए जयराम ठाकुर सरकार को सुदृढ़ कर एक बार फिर 2022 में हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार का गठन करना है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें परिवर्तन का माध्यम बनना है, पार्टी आगे बढ़े, समाज आगे बढ़े, इस ध्येय पर हमें काम करना है। हम सबको अपना आंतरिक विश्वास बढ़ाना है और भाजपा को मजबूत करना है। हम सबको अकेले नहीं चलना है, सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है। समाज को बदलने के लिए खुद को बदलना ज़रूरी है और आप सब, लाखों लोगों को बदलने का माध्यम हैं। उन्होंने राज्य भाजपा संगठन की पीठ थपथपाई और कहा कि प्रदेश में 7752 बूथ पर काम हो रहा है, हमारी पन्ना प्रमुख योजना काफी सफल रही है, विस्तारक योजना का मॉडल भी पूर्ण रूप ने सफल रहा है और यह देश का मॉडल बना है।

नड्डा ने कहा कि कोरोना में सभी पार्टियां आइसोलेशन में थी, पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता जन सेवा में जुटे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को कोरोना से लड़ने की दिशा दी। उन्होंने महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई को आत्मनिर्भर बनाया। हम राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं। उन्होंने भाजपा की जयराम सरकार को वैक्सीनेशन के लिए बधाई दी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज देश की सभी पार्टियां वंशवाद से प्रेरित और परिवारवाद से ग्रस्त हैं। देश के सभी क्षेत्रीय दल भी वंशवाद की पार्टी बन कर रह गए हैं। वहीं पर, भाजपा में साधारण परिवार के नेता मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। भाजपा में पार्टी ही परिवार है और बाकी पार्टीयों में परिवार ही पार्टी है। उन्होंने प्रदेश में विपक्ष के नेता होने के अपने कालखंड को याद करते हुए कहा कि हम सब एक लंबे संघर्ष के बाद यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रो प्रेम कुमार धूमल के समय को भी याद किया।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

13 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

13 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

20 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

20 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

20 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

20 hours ago