धर्मशाला नगर निगम में महापौर-उपमहापौर के लिए भाजपा के पास है बहुमत: पठानिया

<p>वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम में महापौर और उपमहापौर बनाने के लिए भाजपा को पूरा समर्थन हासिल है। इस बाबत निर्दलीय तौर पर विजेता पार्षद ने भी भाजपा के साथ मिलकर नगर निगम के गठन के लिए विस्तार से चर्चा की है। पठानिया ने कहा कि भाजपा को तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने समर्थन देने के लिए हामी भरी है जिसमें से एक निर्दलीय पार्षद ने आज धर्मशाला के धौलाधार होटल में भाजपा के सभी पार्षदों की बैठक में उपस्थिति भी दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम धर्मशाला में पिछली बार के मुकाबले इस बार भाजपा का बेहतर प्रदर्शन रहा है, पिछली बार नगर निगम धर्मशाला में कांग्रेस काबिज हुई थी इस बार कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया गया है।</p>

<p>राकेश पठानिया ने भाजपा की जीत के लिए धर्मशाला नगर निगम के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा धर्मशाला में विकास कार्यों में तेजी लाएगी और लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भी केंद्र की मोदी सरकार की देन है। इस प्रोजेक्ट के तहत युद्व स्तर पर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए जाएंगे और नियमित तौर पर कार्यों की मानिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि धर्मशाला देश भर की आदर्श स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 334 करोड़ रुपये की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 296 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को प्लान तैयार किया जा रहा है।</p>

<p>पठानिया ने कहा कि 181 करोड़ रुपये की 28 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है और 41 करोड़ की 6 परियोजनाओं की निविदाएं आमन्त्रित की गई हैं। जिनका कार्य भी शीघ्र आरम्भ कर दिया जाएगा। 74 करोड़ रुपये की लागत से अन्य विभागों के साथ कनवरजेंस कर 10 परियोजनाओं पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 41.74 करोड़ रुपये की लागत से जीआईएस वेब पोर्टल, धर्मशाला स्मार्ट सिटी वेबसाईट, ई-नगरपालिका, भूमिगत डस्टबिन, समावेशी स्मार्ट सड़कों, स्मार्ट क्लासरूम, रूफटॉप सोलर प्लांट तथा रूटजोन सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

8 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

8 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

9 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

9 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

9 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

13 hours ago