धूमल के बयान से हुआ साफ, विधानसभा सत्र होगा हंगामेदार

प्रतिपक्ष नेता प्रेम कुमार धूमल ने मानसून सत्र में वीरभद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने का पूरा मन बना लिया है। इसी के चलते मंगलवार को धूमल ने विधानसभा में हंगामे का शंखनाद कर दिया है। इस सत्र में बीजेपी गैंग कांग्रेस सरकार को हर तरफ से घेरेगी और उनकी लापरवाहियों का जवाब मांगेगी। माफिया, घोटालों से लेकर प्रदेश की बेटियों के साथ हुई नाइंसाफी का बीजेपी मुद्दा उठाएगी और मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना होगा।

बीजेपी के संपर्क में कांग्रेसी

धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बीजेपी की चिंता छोड़कर कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए। क्योंकि, कई कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी के मुखिया से नाराज हैं और वह बीजेपी के साथ लगातार संपर्क में हैं। आने वाले समय में सब साफ हो जाएगा कि कांग्रेस के कितने बीजेपी में शामिल होंगे। धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री कभी विपक्षी नेताओं तो कभी अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधने में लगे रहते हैं। मुख्यमंत्री के इसी रवैये से उनकी पार्टी के कई नेता उनसे नाराज चल रहे हैं।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त को शुरू होगा। इस मानसूत्र के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस का यह आखिरी विधानसभा सत्र होगा, क्योंकि कांग्रेस राज में जो प्रदेश में भ्रष्टाचार हुआ है उसके बाद उसका सत्ता में वापस आना नामुमकिन है।

Samachar First

Recent Posts

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

30 mins ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

33 mins ago

पूर्व सरकार की फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार: जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…

35 mins ago

KL ठाकुर व्यापारी, काम करवाने के बावजूद सरकार की पीठ में छुरा घोंपा: CM

कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…

37 mins ago

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता: कमलेश

पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…

41 mins ago

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

16 hours ago