पॉलिटिक्स

भाजपा की चिंता छोड़ अपने कामों का ज़िक्र करें अग्निहोत्री: सतपाल सत्ती

हिमाचल उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने संगठन को एक्टिव करने और पुराने नेताओं के बल पर 2022 का फाइनल खेलने की दिशा में कदमताल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज रविवार को ऊना मंडल भाजपा की बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप पू्र्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती मौजूद रहे। बैठक में जहां सतपाल सिंह सत्ती ने नेता प्रतिपक्ष के बयानों पर पलटवार किया, वहीं मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भी रूपरेखा तैयार की और ऊना का फीडबैक भी लिया।

सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 19 नवंबर को ऊना जिला के एकदिवसीय दौरे के दौरान करोड़ों की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न मोर्चों प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से पार्टी के विभिन्न अभियानों का फीडबैक भी लिया।

नेता प्रतिपक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए सत्ती ने कहा कि अग्निहोत्री भी जानते हैं कि डूबत हुआ जहाज कौन सा है। पड़ोसी राज्य पंजाब में उनकी कांग्रेस पार्टी की क्या हालत है और देश के सिर्फ गिने चुने राज्यों में ही कांग्रेस की सरकारें है जिससे मुकेश अग्निहोत्री को समझ जाना चाहिए कि डूबता हुआ जहाज भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस है। भाजपा की चिंता छोड़ अग्निहोत्री अपने कामों का जिक्र करने की नसीहत भी दी है ।

सत्ती ने कहा कि मुखेश अग्निहोत्री उद्योग मंत्री रहते हुए जिला में एक भी बड़ा उद्योग तक नहीं लगवा सके और उनके कार्यकाल में चिट्टे का नशा बड़े स्तर पर फैला था जिसपर उन्होंने कभी बयान नहीं दिया। आख़िर मुकेश अग्निहोत्री को 20 साल बाद ही कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने की याद क्यों आई? सत्ती ने मुकेश अग्निहोत्री को विकास के मुद्दे पर खुले मंच से बहस की चुनौती भी दे डाली।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago