बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की पांच साल में इतनी बढ़ी संपत्ति

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की संपत्ति पिछले पांच साल के मुकाबले में 1 करोड़ 5 लाख रुपये बढ़ गई। अनुराग और उनकी पत्नी के नाम पर क्रमश: 3.25 लाख और 2.50 लाख रुपये कीमत के दो पिस्तौल हैं। इनमें से एक बेल्जियम निर्मित है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अनुराग ने चुनाव आयोग को दिए शपथपत्र में अपनी चल और अचल संपत्ति 4.62 करोड़ बताई है। शुक्रवार 26 अप्रैल को चुनाव आयोग को दिए शपथपत्र में अपनी संपत्ति 5.67 करोड़ दर्शाई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा को नामांकन के दौरान दिए शपथपत्र में मुकदमों और संपत्ति का ब्यौरा भाजपा प्रत्याशी ने दिया है। अनुराग और उनकी पत्नी के पास 25 लाख 29 हजार की कीमत के 793 ग्राम सोने के आभूषण हैं। 1.25 लाख कीमत की एक सेंट्रो कार है, जो इसी साल 2019 में खरीदी गई है। पंजाब के कपूरथला, जालंधर, धर्मशाला, कुल्लू जिला और समीरपुर में लाखों कीमत की भूमि एवं प्लॉट हैं।

बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर की संपत्ति का ब्यौरा

कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर की डेढ़ साल पहले कपूर की चल संपत्ति 91,61,340 रुपये थी। यह अब 1,04,63,282 रुपये हो गई है। उनकी पत्नी के पास चल संपत्ति 2017 में दी गई जानकारी के मुताबिक 28,45,600 रुपये थी। यह अब 46,58,549 रुपये हो गई है। दोनों के पास 265 ग्राम सोना है।बेटी के पास 3,83,108 रुपये और बेटे के पास 1,87,208 रुपये हैं। चारों के पास 47 हजार रुपये नकद राशि है। कपूर के पास होटल, घर और जमीन की कुल 5,85,50,000 रुपये और पत्नी के पास 68,00,000 रुपये की अचल संपत्ति है। किशन कपूर को लगभग 36 लाख की अन्य देनदारियां हैं।

पिछले डेढ़ साल में किशन कपूर के लोन राशि में कोई कमी नहीं आई है। कपूर ने घर बनाने को 20 लाख, दो गाड़ियों के लिए 23 लाख और कृषि के लिए 32 लाख रुपये ऋण बैंक से लिया है।कांगड़ा-चंबा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने 2017 के विधानसभा चुनाव में दिए नामांकन पत्र के मुताबिक उनकी संपत्ति में लगभग 13 लाख की बढ़ोतरी हुई है। उनकी पत्नी की संपत्ति 18 लाख बढ़ी है। अचल संपत्ति में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में नामांकन पत्र दाखिल किया।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

42 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

53 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago