भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने सांसदों व विधायकों सहित प्रदेश और जिलों के नेताओं को गांव-गांव जाकर जनसंख्या नियंत्रण पर जन-जागरण मुहिम चलाने को कहा है। यह जन-जागरण अभियान मौजूदा समय में चल रही गांधी संकल्प यात्रा के तहत 31 अक्टूबर तक किया जाना है।

बीजेपी मुख्यालय से पार्टी नेताओं को जारी यह निर्देश इस मायने में भी खास है कि कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने और तीन तलाक बिल के बाद से अटकलें लग रही हैं कि मोदी सरकार का अगला कदम जनसंख्या नियंत्रण कानून की तरफ हो सकता है।

इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम बनाई है, जिसमें मंत्री नित्यानंद राय व सुरेश अंगाड़ी भी शामिल हैं।

भाजपा ने पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी), प्रदेश पदाधिकारी सदस्य और जिलाध्यक्षों के साथ अन्य नेताओं से कहा है कि वे गांवों में भ्रमण के दौरान जलशक्ति पर भी चर्चा करें। उन्हें कहा गया है कि शुष्क क्षेत्रों में जाकर लोगों से जलसंकट की चुनौती और इसके समाधान पर चर्चा की जाए।

MANDI: जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…
Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…
Mandi: प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…