पॉलिटिक्स

हिमाचल में ढहने लगा AAP का रेत का महल, संगठन करना पड़ा भंग: खन्ना

भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने एक रेत का महल बनाया था जो धीरे-धीरे ढह गया। आप ने हिमाचल की जनता से बहुत वायदे किए। मंडी में रोड-शो निकलने की कोशिश की, हिमाचल की भोली भाली जनता को भ्रमित करने की कोशिश की पर कोई भी प्रयास उनका सफल नहीं हुआ।

खन्ना ने कहा की कोई भी राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं और जीत हासिल करता है। उसका आधार , उसका संगठन होता है और आज जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में आप ने अपने संगठन को भंग किया है उससे यह अंदेशा साफ है कि हिमाचल में आप अपना पूरा आधार खो चुकी है। आप का बनाया रेत का महल तहस-नहस हो गया है। इस पार्टी का वजूद हिमाचल में बनने से पहले ही खत्म हो गया है।

‘पंजाब में किए झूठे वायदे…’

खन्ना ने कहा की पंजाब में भी चुनावों के समय आप के नेताओं ने जनता से खूब वायदे किए थे पर आज उनका विधायक जब गांव में जाता है तो जनता पूछती है पेंशन कब मिलेगी। अंत में पंजाब के मुख्यमंत्री को सामने आ कर बोलना पड़ता है कि जल्दी मत करो, पेंशन जल्द मिलेगी। इससे साफ है कि ‘आप’ के पास ना तो काम करने की नियत है ना नियती।

हिमाचल की जनता से किया आह्वान

उन्होंने कहा कि ‘मैं हिमाचल की जनता से आह्वान करता हूं कि ‘आप’ के नेताओं से बचकर रहें। जिस प्रकार से उन्होंने पंजाब को ठगा है, हिमाचल ना ठगा जाएं। भाजपा हिमाचल के लिए एक ऐसा विलाप है जो ईमानदार है और हिमाचल के विकास के लिए तत्पर है। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा ने हिमाचल में जिस प्रकार से काम किया है हमारा मिशन रिपीट पक्का होगा।

Manish Koul

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago