भाजपा  कोविड की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयार: कश्यप

<p>भाजपा&nbsp;हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए &nbsp;भाजपा&nbsp;प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने&nbsp;कोविड-19 की प्रथम एवं द्वितीय लहर में धरातल पर अच्छा कार्य किया और जनसेवा का बड़ा उदाहरण पेश किया ।<br />
उन्होंने&nbsp;कहा कि टीकाकरण अभियान के चलते&nbsp;भाजपा&nbsp;कार्यकर्ताओं ने जनता को प्रेरित किया&nbsp;है&nbsp;।आज देश में 50 करोड़ से अधिक&nbsp;टीके&nbsp;लग चुके&nbsp;है&nbsp;और प्रदेश 54 लाख से अधिक&nbsp;टीके&nbsp;लगाकर पूरे देश भर में हिमाचल प्रथम स्थान पर चल रहा&nbsp;है&nbsp;और हिमाचल में वैक्सीन की मिनिमम&nbsp;वेस्टेज&nbsp;है।<br />
4 अगस्त को पूरे देश में 1 दिन में 62 लाख से अधिक&nbsp;टीके&nbsp;लगे और केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य पैकेज में 137 प्रतिशत की वृद्धि की जो कि अपने आप में ऐतिहासिक&nbsp;है।<br />
उन्होंने&nbsp;डॉ&nbsp;राजीव&nbsp;बिंदल&nbsp;को इस सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि&nbsp;भाजपा&nbsp;प्रत्येक बूथ पर 3 कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम की दृष्टि से नियुक्त करेगी जिसमें एक युवा एक महिला और एक पैरामेडिल डॉक्टर होंगे। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक&nbsp;डॉ&nbsp;राजीव&nbsp;बिंदल&nbsp;ने कार्यक्रम की रूपरेखा सभी स्वयंसेवकों के सामने रखी।&nbsp;उन्होंने&nbsp;बताया कि&nbsp;भाजपा&nbsp;के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश&nbsp;नड्डा&nbsp;ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली से 28 जुलाई को किया। भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्य रखा&nbsp;है&nbsp;कि&nbsp;देश भर&nbsp;में चार लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाए जाएंगे जिन्हें विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के पांच महत्वपूर्ण भाग&nbsp;है। आज के इस प्रशिक्षिण शिविर में 16&nbsp;संगठनात्मक&nbsp;जिलों के 48 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया जिन्हें जिला स्तर पर 16 अगस्त से पूर्व व मण्डल स्तर पर 30 अगस्त से पूर्व प्रशिक्षण देना होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

  समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

2 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

 सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

6 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

  Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

  Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

  Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

  Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago