BJP कसुम्पटी से CM के साले पर खेल सकती है दांव

<p>हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा उफान पर है। टिकट पर दोनों ही दलों ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन, CPIM ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कुलदीप तंवर को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुनावी ताल ठोक दी है। कांग्रेस के मौजूदा विधायक अनिरुद्ध सिंह का टिकट कसुम्पटी से तय माना जा रहा है। वहीं, कसुम्पटी बीजेपी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साले पृथ्वी विक्रम सेन को कसुम्पटी से टिकट देने की पैरवी दबी ज़ुबान से करती नज़र आ रही है। यदि ऐसा होता है तो कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में दो रियासतों कोटि के राणा अनिरुद्ध सिंह और क्योंथल के राजा पृथ्वी विक्रम सेन के बीच टक्कर होगी।</p>

<p>जिला शिमला BJP सचिव राजिंद्र चौहान अपने समर्थकों के साथ शिमला में पृथ्वी विक्रम सेन को दबी जुबान से टिकट देने की पैरवी करते दिखे। मीडिया से बातचीत में राजिंद्र चौहान ने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने ड्रग माफिया, वन माफिया और शराब माफिया विधायक को संरक्षण देकर बढ़ावा दिया है। यहां तक कि विधायक के विरुद्ध आपराधिक मामले चल रहे थे, लेकिन अपने रुतवे के प्रभाव से विधायक ने मामलों को दबा दिया।</p>

<p>हालांकि, बीजेपी ने कसुम्पटी से किसी भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है, लेकिन बीजेपी जानती है कि यदि कसुम्पटी में कांग्रेस के गढ़ को भेदना है तो टक्कर के लिए सशक्त उम्मीदवार चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

17 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

17 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

17 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

17 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

17 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago